Skip to main content

आदते....COFFEE CHEERS.... #Letstalk

 

Hello,

कुछ कहने में भले ही शब्द कम पड़ जाए, पर बाते करने में कभी शब्द कम नही पड़ते। इसलिए Coffee Cheers☕बाते करने के लिए।

आदते कितनी अजीब होती है न, पता ही नहीं पड़ा कोनसी आदत कब लग गई।  सबसे आम आदत है ,जैसे चाय या कॉफी पीने की। और अक्सर आदतों के साथ छेड़छाड़ लोगों को पसंद नहीं आती। ऐसा कह सकते हैं कि बदलाव पसंद नहीं आता। जैसी चाय वो पीते हैं बस वैसी ही पीते हैं, कुछ कम या ज्यादा अच्छा नहीं लगता,या घर मे कुछ बदलना पसंद नही आता वो जैसा है वैसा ही पसंद है, वो कपड़े भले ही पुराने हो गए हैं पर अभी भी उन्हें फेंकने का मन नहीं होता, वह एक हिस्सा बन  जाते हैं कुछ यादे समा लेते है। और कहि बिल्कुल अलग होता है, कुछ लोगो को बदलाव पसंद होता है। सालो से कर रहे किसी काम के तरीके को बदलना हो या किसी स्थिति में बदलाव हो , उन्हें कोई फर्क नही पड़ता। यह तो व्यक्ति के स्वभाव पर है, की उसे क्या पसंद है। 

मुझे यह लगता है कि एक आदत है जो हर किसी में होती है ,और सब को एक दूसरे से जोड़ती है। वो आदत है,'भूल' जाने की। यदि कोई चीज पसंद है,  तो हम यह भूल जाते हैं कि वह कभी ना कभी खत्म होगी, और हम चाहते हैं कि वह  कभी ना बदले। जिन्हें बदलाव पसंद भी है, वह यह भूल जाते है कि जो बदलाव आएगा वह हमेशा नहीं रहेगा या भूल जाते हैं ,कि वह बदलाव कैसे आया था ,उससे पहले जीवन कैसा चल रहा था?।  यही आदतों के साथ होता है ,हमें नहीं पता पड़ता की कैसे किसी दिन हम कुछ नया करने लगे, और कुछ दिनों में वो नया नहीं रहा ,एक आदत बन गई थी। 

भूल जाना जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा होता है।  तुम अभी जो हो क्या-क्या करके वह बने हो, कहां याद रहता  है।  तुमको जो बनना है, उसके लिए क्या-क्या करना होगा ,यह एक दिन याद करके फिर भूल जाते हो। कल का समय कहां निकल गया और आज का समय कहां निकल रहा है ,कहां पता पड़ता है? बचपन से लेकर अभी तक जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा तो याद ही नहीं होता ,भूल जाते हैं।

 पर 'आदतों' में बहुत शक्ति होती है। जिस चीज की आदत हो ,वह कभी नहीं भूली जाती, अपने आप शरीर वही करने लगता है। तो क्यों ना आदत उसी की डाली जाए जिसे कभी भूलना ना हो। पर आदते तो खुद ही लग जाती हैं, कोई सोच समझकर थोड़ी ही बनाता है। "और यदि आपकी आदतें क्या होंगी ,उन्हें आपको खुद ही बनाना या मिटाना आ जाए ,तो इससे बड़ी शक्ति किसी के पास और कोई होगी क्या?" 

                                                    Pragya Jain🙂

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कुछ कही, कुछ कही...

Hello everyone,                          In few days , not only a month but a whole year would come to an end .The one word according to me the whole year can be called, is realization of individualism. A sense of individual existence, which was always present, but we rather ignore it and always find a group existence. Which is fine as Man is a social animal.  यही है सब, अकेले ,अपनी खुशी अपने हाथ में लिए  क्यों कहते हैं सब, कुछ है गलत, कुछ है जरूरी Finding emotions of happiness and dullness only in social group,and not in self is wrong. where only a particular right manner of living is followed. खेल सोच का चलता है, सुबह से शाम  कोई सबके साथ भी खुश नहीं ,तो कोई अकेले ही दुखी कल की खुशी कहीं ,तो कल की सोच कहीं   खुशी का घमंड कैसा ,या  नाकामी का गुस्सा कैसा, तुम भी यही हम भी यही World runs on thinking,which should be modified with time on need.     किसी के होने की खटक कहीं ,...

WHAT'S MY WORTH?????

A twilight of monsoon ,an arrow of birds and dark shades of sky Every thing is here , but sky not to its fullest thy This is seconds of lightning , but the jewel of sky are you oh! Stars I wish sky that evening had stars , that twinkle in silence for hours; Stars were always here , whole through summers Some sparkle showing up at me , I passed by several times But didn't stopped ,to praise there shine Will gaze at you , I knew you will go nowhere , only untill monsoon thunders were here; There absence was enough to feel for there need And this thought was sailing me indeed Stars have worth to be always remembered for The beauty of sky and existence of galaxies they are; A crossing thought ,stayed me more with the nightfall Am I doing enough to be remembered for? Are my actions as human, infinity of mind creating some fire? Only question comes forth ,   " WHAT'S MY WORTH"?????            The inspiration to write these lines is the unfo...

HALF OF MY HEART

HELLO ,             Once, In  a mid of thought I realised some of mine known peoples says , I am a quiet person, ie I  speak rarely. But also some people says I speak a lot ( the contrast views for the same person ) it is possible because you react same to all is not compulsory . What you present before peoples is , what you want to show but there is something(half of your heart) that you keep for your own self. That beautiful sight of your heart which is often hidden should be at times little released. It helps remind you about yourself .               Let me put little bit of , half of my heart today. Half of my heart speaks aloud                                Half of my heart has whispering sound.               It's mine , for me , my own            ...