Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2021

आदते....COFFEE CHEERS.... #Letstalk

  Hello, कुछ कहने में भले ही शब्द कम पड़ जाए, पर बाते करने में कभी शब्द कम नही पड़ते। इसलिए Coffee Cheers☕बाते करने के लिए। आदते कितनी अजीब होती है न, पता ही नहीं पड़ा कोनसी आदत कब लग गई।  सबसे आम आदत है ,जैसे चाय या कॉफी पीने की। और अक्सर आदतों के साथ छेड़छाड़ लोगों को पसंद नहीं आती। ऐसा कह सकते हैं कि बदलाव पसंद नहीं आता। जैसी चाय वो पीते हैं बस वैसी ही पीते हैं, कुछ कम या ज्यादा अच्छा नहीं लगता,या घर मे कुछ बदलना पसंद नही आता वो जैसा है वैसा ही पसंद है, वो कपड़े भले ही पुराने हो गए हैं पर अभी भी उन्हें फेंकने का मन नहीं होता, वह एक हिस्सा बन  जाते हैं कुछ यादे समा लेते है। और कहि बिल्कुल अलग होता है, कुछ लोगो को बदलाव पसंद होता है। सालो से कर रहे किसी काम के तरीके को बदलना हो या किसी स्थिति में बदलाव हो , उन्हें कोई फर्क नही पड़ता। यह तो व्यक्ति के स्वभाव पर है, की उसे क्या पसंद है।  मुझे यह लगता है कि एक आदत है जो हर किसी में होती है ,और सब को एक दूसरे से जोड़ती है। वो आदत है,'भूल' जाने की। यदि कोई चीज पसंद है,  तो हम यह भूल जाते हैं कि वह कभी ना कभी खत्म होगी, और